Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में 6 करोड़ की सीवर लाइन के क्रियान्वयन के लिए विधायक सुखदेव पांसे ने आयुक्त को लिखा पत्र। देखें वीडियो

MLA Sukhdev Panse wrote a letter to the commissioner for the implementation of sewer line worth 6 crores in Multai



Multai News । मुलताई नगर में स्थित मॉ ताप्ती सरोवर में शहर का गंदा पानी न जाये तथा इससे लोगों की भावना आहत न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा लगभग 6 करोड़ रूपये की सीवर योजना स्वीकृत करवाई गई थी।  जिसका ठेका जुलाई 2020 को दिया गया था जिसे 18 माह में पूरा करना था। 
ठेकेदार द्वारा नगर की इस महत्वकांक्षी योजना का कार्य अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है अभी तक पूरी जगह न तो सीवर लाइन के पाईप गाड़े गये है एवं न ही उन पाईप लाईनों में कनेक्शन दिये गये हैं। और तो और पूरे मुलताई नगर की सडक़ी को बीच से खोद दिया गया है जिसके कारण नागरिकों का चलना दूभर हो गया है तथा जगह-जगह गंदा एवं बदबूदार पानी जमा हो गया है जिसके कारण जहां एक ओर बीमारी फैल रही है वही दुर्घटना भी हो रही है। ठेके की शर्तो के अनुसार 250 मीटर सडक़ तोडक़र उसके पूरा करने के बाद ही आगे कार्य करना है। ऐसे में सडक़ों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए आगे का कार्य करने का कोई औचित्य नही है। मुझे नही लगता कि निविदा में दी गई शर्तो के अनुसार समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्वक कार्य हो पायेगा। 
        उक्ताशय का पत्र 8 अक्टूबर को प्रेषित करते हुए विधायक सुखदेव पांसे द्वारा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. शासन संचनालय भोपाल से मांग की गई है कि आप अपने स्तर से योजना की कार्य एवं प्रगति की वरिष्ठ स्तर से समीक्षा करवाये। साथ ही सुनिश्चित करवाये कि समय-सीमा में निविदा की शर्तो के मुताबिक गुणवत्तापूर्वक कार्य हो अन्यथा इस महत्वकांक्षी योजना का कोई लाभ नही होगा।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad