Passenger bus overturned in Bandaria Ghat 13 injured including two serious. The loading vehicle also overturned.
Betul news . बैतूल सारणी से छिन्दवाड़ा मार्ग पर बंदरिया घाट पर शुक्रवार एक यात्री बस पलटने से 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल एमपीईबी और घोड़ाडोंगरी हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा सारणी से 7 किमी दूर खैरवानी के पास बंदरिया घाट पर हुआ।
सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक छिंदवाड़ा से सारणी आ रही नीलकमल कंपनी की बस एमपी 28 पी 0442 बंदरिया घाट में एक मोड़ पर ड्राइवर के तेजी से मोड़ काटने पर पलट गई। इससे बस में बैठे 13 यात्रियों को चोटें आई हैं। इसमें एक महिला का हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि एक अन्य व्यक्ति के सिर में चोट आई है। सभी घायलों को एमपीईबी पावर हाउस के हॉस्पिटल भेजा गया है। जहां से उन्हें घोड़ाडोंगरी भेजा जाएगा, जिस समय हादसा हुआ, बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
बस की टक्कर से लोडिंग वाहन पलटा
जिस जगह यह बस हादसे का शिकार हुई। वहां पहले से ही पाइप भरकर ले जा रहा लोडिंग वाहन खड़ा था। यह बस जैसे ही पलटी बस का पिछला हिस्सा टकराने से यह वाहन भी पलट गया। दुर्घटना के बाद से ही बस का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश कर रही है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



