Vegetable traders of Multai staged a sit-in in the municipality, told the problem to the Tehsildar, Block Congress Committee President Kishor Parihar came out in support.
Multai News । मुलताई नाका नंबर 1 अंबेडकर चौक पर लगने वाली सब्जी दुकानों को विगत दिनों नगर प्रशासन द्वारा हटाकर साप्ताहिक बाजार मे लगाने के निर्देश दिए गए थे.
नाका नंबर 1 के समस्त सब्जी व्यापारियों ने वहां से अपनी दुकानें हटा कर साप्ताहिक बाजार में लगानी चाही, मगर वहां की अव्यवस्था के चलते दुकान लगाने से मना कर दिया.
नगर पालिका सीएमओ नितिन बिजवे द्वारा थाने के सामने लगने वाले गुजरी बाजार को भी साप्ताहिक बाजार में लगाने के लिए निर्देशित किया गया था.
थाने के सामने के व्यापारियों ने फिर वही अपनी दुकानें लगा ली, जिससे नाराज नाका नंबर 1 के सभी व्यापारियों ने नगर पालिका में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी लेखापाल देशमुख के समक्ष अपनी बात रखी.
वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सुधीर जैन को अपनी परेशानी बताई.
जिस पर तहसीलदार द्वारा 1 दिन का समय मांगा गया.
सब्जी व्यापारियों का कहना था कि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो उग्र रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
सब्जी व्यवसाय करने वाली मीराबाई, हेमलता एवं अन्य महिलाओं का कहना है कि जब सभी दुकानदारों को एक जगह दुकान लगाने का कहा गया तो फिर थाने के सामने गुजरी में दुकानें क्यों लगी. उनको भी वहां से साप्ताहिक बाजार स्थल पर लाया जाए.
जब तक नगर पालिका साप्ताहिक बाजार स्थल पर व्यवस्था नहीं बनाती तब तक हमें भाजपा भवन के पीछे वाले रोड पर दुकान लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार का कहना है कि कृषि उपज मंडी परिसर में पूरा बाजार लगाया जाना चाहिए. जिससे मंडी बोर्ड की भी आमदनी बढ़ेगी और व्यापारियों को भी सुविधा मिल सकेंगी.
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



