Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नानाभाऊ के नेतृत्व में कामठी जलाशय की पुनः स्वीकृति के लिए मंत्रियों से मिले भाजपा नेता ।

पाॅढुरणा--
पुर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ के नेतृत्व में गुरुवार 10 मार्च 2022 को कामठीकला जलाशय निर्माण कार्य की  पुनः  स्वीकृति प्रदान करने के लिए पार्षद दल ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से मुलाकात की  और क्या और ज्ञापन द्वारा अवगत कराया कि पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार द्वारा द्वेष भावना पूर्ण  कामठी जलाशय योजना को अस्वीकृत कर पांढुरना की जनता के साथ अन्याय किया है। और इस योजना की सभी प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है धाराओं का प्रकाशन भी किया गया था।
  इस योजना को पुनः स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शीघ्रता- शीघ्र कराने के लिये  के लिए पार्षद दल ने निवेदन किया। और  सिचाई मंत्री तुलसी सिलावट से भी मुलाकात कर कामठी कला जलाशय निर्माण को जांच में लेकर शीघ्र निर्माण कार्य करने की बात कही।
 इसी क्रम में वित्त मंत्री श्री देवड़ा से मुलाकात कर जलाशय निर्माण के संबंध में चर्चा की। जिसमे इन्होंने सप्लीमेंट्री बजट में पास करके शीघ्र जलाशय निर्माण कराने के लिये आस्वस्त किया। न.पा. उपाध्यक्ष अरुण भोसले , सतीश बांबल, नरेन्द्र ठाकुर, महेंद्र पोपली, रामेश्वर खोडे, पंकज नाईक, प्रकाश छांगानी, माधव पाटील , प्रभाकर खोडे, रवि बावनकर, नरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad