तेज रफ्तार बुलेरो वाहन NH47 पर मल्हारा के पास अनियंत्रित होकर पलटा, 6 घायल, एक कि मौत
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
खबर मुलताई से
मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे 47 पर मल्हारा के पास आज सोमवार सुबह नागपुर की ओर जा रहा बुलेरो वाहन तेज गति में होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके चलते वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए है, वहीं एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुची और सभी घायलों को तत्काल मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहा से तीन गंभीर घायलों को बैतूल जिले चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, परिजन उन्हें नागपुर ले गए है। घायल होने वाले लोगों में 32 वर्षीय कलसिया पति बेलाराम निवासी बीजादही, वेलाराम पिता रामनाथ 36 वर्ष निवासी बीजादेही, अमरीश पिता छोटेलाल निवासी डोडरामाहु उम्र 38 वर्ष, निर्मला पति अमरीश उम्र 32 वर्ष निवासी डोडरामाहू, सुखदेव यादव उम्र 45 वर्ष निवासी राखी ढाना, बुकाजराव पिता रामकरण निवासी चिरापाटला के घायल होने की जानकारी मिल पाई है। वहीं खबर लिखे जाने तक मृतक की जनकारी नही मिल पाई है।
