Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रामनवमी जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का झंडा, डीजे वाहन में करंट फैला , 6 घायल, ब्लास्ट की वजह से एक की हालत गंभीर, देखें वीडीओ

रामनवमी जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का झंडा, डीजे वाहन में करंट फैला , 6 घायल, ब्लास्ट की वजह से एक की हालत गंभीर



वीडियो देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें

Chhindwara News छिंदवाड़ा में रविवार को रामनवमी के मौके पर निकल रहे जुलूस में बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन में लोहे के पाइप में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे डीजे वाहन में करंट फैल गया और ब्लास्ट होने से आग लग गई। हादसे में 6 लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे नागपुर रेफर किया गया है।

रामनवमी के मौके पर हिंदू उत्सव समिति की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। डीजे की धुन पर सभी नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान जुलूस जब चार फाटक ओवरब्रिज के पास से गुजरा, तो ये हादसा हो गया। डीजे वाहन में लोहे की रॉड में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराने से जुलूस में चल रहे 6 लोग झुलस गए।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल जुलूस को रोका। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।


घायलों को सूची
कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र वंशी, मनीषा पाल (महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण), राहुल मालवी, अभिषेक गुप्ता, अन्नू शिवहरे और लोकेश यादव घायल हो गए। इनमें जगदीश चंद्रवंशी की हालत गंभीर है। उन्हें नागपुर रेफर किया गया है।

हाल जानने अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता
जुलूस में हुए हादसे में घायल सभी लोग कांग्रेस से जुड़े हैं। सूचना मिलते ही पूर्व स्पीकर दीपक सक्सेना समेत कई कांग्रेसी नेता जिला चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad