Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रामनवमी के अवसर पर मुलताई नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

रामनवमी के अवसर पर मुलताई नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



Multai Ramnavmi 2022
मुलताई में राम नवमी के पावन पर्व पर मां दुर्गा हिंदू संगठन बस स्टैंड सहित समस्त राम भक्तों के ओर से रविवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राम भक्तों ने शोभायात्रा की शुरुआत मुलताई के बस स्टैंड से की। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जय जय श्रीराम के उदघोष के साथ पूरे नगर में घूमी।

शोभायात्रा में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झांकी, भगवान श्री राम की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी सहित अन्य झांकियां सजाई गई। साथ ही श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं नगर के हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।

इधर रामनवमी पर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए और राम जन्म की खुशियां मनाई गई। आयोजन की तैयारी को देखते हुए बस स्टैंड के समस्त व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय दिखाते हुए अपनी दुकानों को बंद रखा।

देखते ही बन रही थी भगवान राम के मंदिर की झांकी
मुलताई में निकली शोभायात्रा में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झांकी देखते ही बन रही थी। मुलताई के कलाकार ने इसे लगभग 20 दिन की मेहनत के बाद बनाया है। वहीं लकड़ी की मदद से तैयार की गई झांकी को दूर से देखने पर लग रहा था मानो कोई मंदिर ही ट्रैक्टर पर चल रहा हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad