Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ो एकड़ खेत मे लगी आग, भारी नुकसान का अनुमान। देखें वीडीओ

मुलताई क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ो एकड़ खेत मे लगी आग, भारी नुकसान का अनुमान।


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



Multai news मुलताई क्षेत्र के बगोड़ा, देवगांव,ताईखेड़ा एवं देव भिलाई में सोमवार की दोपहर 2:30 बजे से खेतों में आग लगी हुई है।यह आग देवगांव की तरफ से फैली थी। बताया जा रहा है कि नरवाई में आग लगने से आग तेजी से फैल गई और इन चारों गांव के सैकड़ों एकड़ खेतों में फैल गई।इस आग को बुझाने के लिए मुलताई से दोनों फायर ब्रिगेड मौके पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक आग नहीं बुझा पाई है।बताया जा रहा है कि आज ज्यादा क्षेत्रफल में फैलने से बाहर की फायर ब्रिगेड को बुलाने की बात भी हो रही है। इधर इस आगजनी में अभी तक कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन भी नहीं लग पाया है,क्योंकि खेतों में रखा पशु चारा पेड़ और कृषि यंत्र भी जल चुके हैं। आग बुझने के बाद ही आगजनी में हुए नुकसान का आकलन लगाया जा सकेगा।बगोड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि आग देवगांव की ओर से फैलते हुए आई है। वही बगोड़ा के मंगू लिखित कर के खेत में भी यह आग लग गई और आसपास के खेतों को इसने अपनी चपेट में ले लिया।फायर ब्रिगेड के कर्मचारी धनराज पवार, मनोज सिंह ,विजय बड़घरे, गिरीश पिपलेल, भूपेंद्र राठौर की टीम मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad