Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में हनुमान जन्मोत्सव पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र। देखें वीडियो

मुलताई में हनुमान जन्मोत्सव पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें




Multai news। Hanuman jayanti 2022.
हनुमान जन्म उत्सव पर निकलने वाली झांकी का मुख्य आकर्षण अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति है। इस मंदिर को बनाने के लिए नागपुर और मुलताई के दो कारिगरो ने पिछले 1 महीने में 150 घंटे से ज्यादा काम किया है। ₹100000 की लागत से बनने वाले इस मंदिर को बनाने के लिए लकड़ी और रबड़ का इस्तेमाल किया गया है।मंदिर को अब आखरी टच दिया जा रहा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पिछले 2 दिनों से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल वाहन रैली के बाद आज सुंदरकांड का भी आयोजन रखा गया है।एक दर्जन से ज्यादा झांकियां भी हनुमान जयंती के जुलूस में निकाली जाएगी।उसी झांकी के लिए इस राम मंदिर की प्रतिकृति को तैयार किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गगन साहू एवं ऋषि साहू ने बताया कि इस मंदिर को नागपुर के रमेश बालपांडे एवं मुलताई के सचिन विश्वकर्मा द्वारा बनाया गया है।सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि रोजाना लगभग 5 घंटे से ज्यादा काम किया जाता है। दिन भर दुकान पर काम निपटाने के बाद शाम में इस कार्य को शुरू किया जाता था। अब 1 महीने में यह मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।

बजरंग जन्मोत्सव में उपेंद्र पाठक,कृष्णा पवार,भूपेश साहू,गजनी,सचिन विश्वकर्मा,पिंटू प्रजापति,राजू साहू, सागर बजरंगी, पवन नागवंशी का सहयोग मिल रहा है। 

---11 फिट ऊंचा है मन्दिर---
झांकी के लिए बनाया गया लकड़ी और रबड़ का यह मंदिर लगभग 11 फीट ऊंचा है, वही 10 फीट की चौड़ाई है। इस मंदिर के अंदर रामलीला की मूर्ति को भी स्थापित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि  जन्मोत्सव की झांकी के बाद इस मंदिर की प्रतिकृति को नगर के किसी भी एक मंदिर में दर्शनों के लिए निशुल्क रखा जाएगा,जिससे कि लोग इसे देख सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad