चिचण्डा ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला बरखेड़ के कोटवार का शव। देखें वीडियो
Cheif Editor - Kuldeep Pahare4/21/2022 09:13:00 AM
0
The body of Kotwar of Barkhed was found lying on the railway track under the Chichanda Bridge.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Multai News . मुलताई क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ के कोटवार की हाथ कटी लाश चिचन्डारेलवे ब्रिज के नीचे पड़ी हुई मिली है।कोटवार रात को 9:00 बजे मालेगाव से बस में सवार होकर नागपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वह नागपुर नहीं पहुंचा और उसकी लाश रेलवे ब्रिज के नीचे पड़ी मिली है।जिससे कि पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि नेपाल पुत्र अशोक नागले (34 साल)बरखेड़ में कोटवार है। बीती रात 9:00 बजे नागपुर जाने के लिए वह अपने मित्र के साथ बरखेड से बाइक से निकला था। उसके एक मित्र ने उसे मालेगाव जोड़ पर बस में बैठाया था। जहां से वह नागपुर के लिए रवाना हुआ था। रात लगभग 3:00 बजे रेलवे ब्रिज के नीचे रेलवे के ट्रेक मेन को एक शव पड़ा दिखा। जिसकी सूचना उसने मुलताई पुलिस को दी।सूचना पर मुलताई पुलिस ने गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचकर एक एंबुलेंस के माध्यम से शव को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही साफ हो पाएगा कि नेपाल की मौत कैसे हुई है। इधर बताया जा रहा है कि नेपाल का एक हाथ कटा हुआ है, ऐसे में शंका जताई जा रही है कि रेल से कटने से उसकी मौत हुई है। इधर नेपाल के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि नेपाल रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंच गया। वह तो नागपुर जाने के लिए घर से निकला था,नागपुर से आंध्र प्रदेश निजी काम से जा रहा था।
Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.