Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हमदर्द न्यूज़ के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी पाठकों का हार्दिक आभार

हमदर्द न्यूज़ के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी पाठकों का हार्दिक आभार



प्रिय पाठकों,

आज 18 मई 2022 को हमदर्द न्यूज़ के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, हमने इस सफर की शुरुआत आज ही के दिन 18 मई 2020 को की थी। हमने कल्पना भी नहीं की थी कि आप सभी का इतना सहयोग हमें प्राप्त होगा, किंतु हमारी अपेक्षाओं से कहीं गुना ज्यादा आप सभी का प्यार स्नेह, साथ सहयोग हमें मिला और आपने 2 वर्षों में हमें जिस मुकाम पर पहुंचाया है उसके लिए हम आपके आभारी है।
       2 वर्ष के इस सफर में संभवत काफी उतार-चढ़ाव हमने देखे और उनका सामना किया। यह वही 2 वर्ष है जिसमें हमने कोरोना जैसी भीषण महामारी को भी झेला है और इसका सामना किया लेकिन इस समय में भी आपका साथ और सहयोग बना रहा। इस भीषण महामारी में हमने आप तक त्वरित तत्काल सूचनाएं खबरें पहुंचाने का प्रयास किया उम्मीद है आगे भी आपका साथ सहयोग यूं ही बना रहेगा। 
        हमदर्द न्यूज़ आपका अपना न्यूज़ पोर्टल है जहां पर इसे बेहतर बनाने के लिए आप भी अपने सुझाव दे सकते हैं विगत कुछ दिनों से तकनीकी खामियों के चलते हम आप तक हमदर्द न्यूज़ के माध्यम से खबरें नहीं पहुंचा पा रहे थे जिसका हमें खेद है किंतु अब आप रोज हमदर्द न्यूज़ के माध्यम से ताजा तरीन खबरें पढ़ सकेंगे।
      आप आपके सुझाव या शिकायत हमारे व्हाट्सएप नंबर 8982291148 पर हमें भेज सकते है। 
     आप सभी का पुनः एक बार आभार।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad