Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दिन भर का तनाव दूर करने मुलताई ताप्ती तट पर आयोजित हुआ लाइव म्यूजिक प्रोग्राम, देखें वीडीओ

दिन भर का तनाव दूर करने मुलताई ताप्ती तट पर आयोजित हुआ लाइव म्यूजिक प्रोग्राम।



वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



Multai news . दिन भर काम के बाद ताप्ती सरोवर की परिक्रमा और  अच्छा संगीत तनाव कम करने के लिए इससे अच्छा और क्या चाहिए। मुलताई में हैप्पी स्ट्रीट फाउंडेशन द्वारा लाइव म्यूजिक इन फ्रंट ऑफ़ मां ताप्ती टेंपल के नाम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें नगर के गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन और फिल्मी गीत लोगों को सुनाएं। परिक्रमा करने आए लोग एकाएक ताप्ती तट पर गाना सुनने के लिए रुक गए और गायकों की गायकी सुनकर खुश हो गए। लोगों ने बताया कि इस तरह का आयोजन एक प्रेरणादाई आयोजन है। बाहर बड़े शहरों में भी इस तरह के आयोजन होते हैं, मुलताई में ऐसा आयोजन होना बहुत ही अच्छी बात है।इससे लोगों में संगीत के प्रति रुचि तो बढ़ेगी, वहीं शाम में घूमने आने वाले लोगों को अच्छा संगीत सुनने को मिलेगा। गायक मुकेश गुलतकर ने बताया कि सभी के द्वारा पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया था। जिसमें लोगों का भरपूर सहयोग मिला है।आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad