Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शहर के बीचोबीच 10 चक्का पार्किंग कर किया अतिक्रमण लोगों के विरोध के बावजूद 2 दिन से खड़ा है 10 चक्का ट्रक

शहर के बीचोबीच 10 चक्का पार्किंग कर किया अतिक्रमण
लोगों के विरोध के बावजूद 2 दिन से खड़ा है 10 चक्का ट्रक


मुलताई से नितिन भार्गव की रिपोर्ट
Multai news । नगर के मध्य स्थित फव्वारा चौक पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण शिवहरे द्वारा 10 चक्का ट्रक को खड़ा कर दिया गया है जिससे उस जगह पर खड़ी होने वाली कारों को निकलने के लिए जगह नहीं बची थी जिसके कारण लोगों ने विरोध किया। विरोध करने पर मेडिकल संचालक द्वारा बदतमीजी की गई जिसकी मौखिक सूचना थाने में देने पर थाना प्रभारी द्वारा मेडिकल संचालक को समझाइश दी गई और ट्रक को हटाने के लिए कहा गया। गौरतलब है कि नगर के मध्य गुजरने वाले रोड पर पार्किंग की समस्या हमेशा से बनी हुई रहती है जिसके कारण फव्वारा चौक पर  एवं नगर पालिका द्वारा विकसित पार्किंग में गाड़ियां पार्क की जाती है परंतु बस्ती में इस तरह से अतिक्रमण करने पर वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। 
इनका कहना है - थाना प्रभारी मुलताई
शहर में इस तरह से ट्रक को पार्किंग कर अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है शहर की यातायात व्यवस्था में जल्द ही सुधार किया जाएगा।
                  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad