Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज - मप्र महाराष्ट्र सीमा पर संतरे के बगीचे में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला। मुलताई पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

मप्र महाराष्ट्र सीमा पर संतरे के बगीचे में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला। मुलताई पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट



Multai News. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित एक ग्राम में एक नाबालिग के साथ संतरे के बगीचे में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी 35 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया है कि 19 मई की शाम में महाराष्ट्र प्रदेश के अमरावती जिले के ग्राम गोरेगांव बेनोड़ा निवासी दिवाकर आहाके उसकी 12 साल की पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा कर ले गया।

उसने ग्राम उमरी के पास संतरे के बगीचे में उसके साथ जबरदस्ती दुकृत्य किया। नाबालिक ने घर आकर उसके साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिवाकर पिता डोमा आहाके के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ( 3 ) और पास्को एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad