प्रदीप अहिरवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मप्र कांग्रेस अजा प्रदेश अध्यक्ष, कमलनाथ ने फिर जताया भरोसा।
चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर: प्रदीप अहिरवार को बनाया गया कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का नया प्रदेश अध्यक्ष
MP News. मिशन-2023 के मद्देनजर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अनुसूचित जाति विभाग में बदलाव किया है. कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को बनाया गया है. उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं. सुरेंद्र चौधरी के इस्तीफे के बाद प्रदीप अहिरवार को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
प्रदीप अहिरवार की कार्यशैली और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए एवं पूरे मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में उनकी खास पकड़ की वजह से कमलनाथ ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौपी है।
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संगठन में बदलाव का प्रस्ताव रखा था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को नियुक्ति आदेश जारी किया. प्रदीप अहिरवार के साथ गुरु चरण खरे, राजेंद्र मालवीय, राजेंद्र प्रसाद सोलंकी और नितेश नरवाले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
कमलनाथ सरकार में प्रदीप अहिरवार और गुरु चरण खरे को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाया गया था. इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने खंडवा और बुरहानपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति की थी. आज शुक्रवार को अनुसूचित जाति विभाग में नियुक्ति की गई है.



