Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैलगाड़ी पर निकली बाबूलाल की बारात, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। क्या आपने देखा?

बैलगाड़ी पर निकली बाबूलाल की बारात, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। क्या आपने देखा?




मुलताई क्षेत्र के सांवरी का एक युवक अपनी दुल्हन को लाने के लिए बैलगाड़ी से बरात लेकर निकला है।बैलगाड़ी से बारात लाना बहुत पुरानी बात हो गई है,अक्सर फिल्मों में बैलगाड़ी  पर बारात देखी जाती थी। आधुनिकता के इस दौर में लोग जहां हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने जा रहे हैं, वहीं मुलताई क्षेत्र में आज भी कुछ लोग अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं। सावरी निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसका विवाह पांडरी में होना है एवं उसके समाज की यह सांस्कृतिक धरोहर है कि बैलगाड़ी से बरात ले जाई जाए, लेकिन आधुनिकता के चलते आजकल उनके समाज में भी चार पहिया गाड़ियों से बरात ले जाई जाती है। वही बाबूलाल ने बताया कि महंगाई के इस दौर में गाड़ियों से बारात में जाना बहुत महंगा सौदा हो गया है। ऐसे में उसने गांव कि कई बैल गाड़ियों को उसने सजाया एवं अपने रिश्तेदारों को बैलगाड़ी में सवार करवाया और बैलगाड़ी पर ही बरात निकाल दी। बाबूलाल ने बताया कि वे पारंपरिक रूप से अपनी दुल्हन को अपने घर लेकर आएंगे। इसके अलावा रास्ते में धूमधाम से जगह-जगह बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad