बिजली कटौती एवं अन्य मुद्दों को लेकर मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली रैली, एसडीम को सौंपा ज्ञापन
खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आवाहन पर कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन आज गुरुवार को मुलताई नगर के फव्वारा चौक पर किया जहां से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ग्रामीण क्षेत्रों मे बढ़ती लगातार बिजली कटौती के खिलाफ जनाक्रोश को देखते हुए और किसानों की समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस द्वारा आज विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन मुलताई द्वारा चौक पर किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक पंजाबराव बोड़खे, बाबा राव ठाकरे, मुलताई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पार्षद मनोज साबले, कृष्णा दवन्डे, नरेंद्र बेले एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
Congress took out rally regarding power cut, memorandum submitted to SDM

