Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सड़क दुर्घटना में घायलो को फायरब्रिगेड से अस्पताल पहुचाने वाले फायरकर्मियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सम्मान। देखें वीडीयो

सड़क दुर्घटना में घायलो को फायरब्रिगेड से अस्पताल पहुचाने वाले फायरकर्मियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सम्मान।



Multai News । मुलताई नगर पालिका की दमकल द्वारा 2 दिन पहले आग बुझाने के बाद रास्ते में पड़े तीन घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दमकल कर्मचारियों की तत्परता से तीन लोगों की जान बच गई थी। इस मामले में दमकल के तीनों कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है एवं मुलताई एसडीएम द्वारा उनका सम्मान किया गया है। इस मामले को लेकर नर्मदा पुरम संभाग के कमिश्नर एवं बैतूल जिले के कलेक्टर द्वारा ट्वीट कर दमकल कर्मचारियों की प्रशंसा भी की गई थी। बताया जा रहा है कि सुमित पूरी, गिरीश पिपले एवं राहुल चंडालिया मोरखा आग बुझाने गए थे, एवं वापसी में उन्हें गुबरैल के पास तीन व्यक्ति घायल पड़े मिले थे।इन तीनों घायलों को दमकल से मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाकर तीनों की जान बचा ली गई थी।इस मामले में गुरुवार को एसडीएम राजनंदनी शर्मा द्वारा फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया है एवं आगे भी इसी तरह की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad