Multai's son Chanchal Suryavanshi honored with 5 world record certificates and 1 gold star award in Rubber Neti in Bangalore
रबर नेति में मुलताई के बेटे चंचल सूर्यवंशी को विश्व रिकार्ड के ५ सर्टिफिकेट और १ गोल्ड स्टार अवार्ड से बैंगलोर में किया गया सम्मानित
Multai news . मुलताई के बेटे चंचल सूर्यवंशी को विश्व रिकार्ड के ५ सर्टिफिकेट और १ गोल्ड स्टार अवार्ड से बैंगलोर में सम्मानित किया गया l प्राप्त जानकारी अनुसार श्री देवराज अरस अकादमी ऑफ़ हायर एजुकेशन रिसर्च सेंटर कोलर (कर्नाटक) में चंचल सूर्यवंशी को बुके और वर्ल्ड रिकॉर्ड के सार्टिफिकेट प्रदान किये गये l चंचल सूर्यवंशी ने योग में अधिकतम रबर नेति करने का वर्ल्ड रेकार्ड बनाया था l इस रिकॉर्ड की विश्व की सर्वश्रेठ रेकार्ड बुक में शामिल किया गया जिसमे बुक इस तरह हैं - इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ग्रेटेस्ट बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड इसके आलावा जाखि गोल्ड स्टार अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया हैं l
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर १२ बजे श्री देवराज अरस अकादमी ऑफ़ हायर एजुकेशन रिसर्च सेंटर कोलार (कर्नाटक) में हुआ कार्यक्रम में विश्वविश्यालय के कुलाधिपति (नागराज), कुलपति (डॉ. प्रदीप कुमार) रजिस्ट्रार (डॉ. K.V. N. प्रसाद), डीन (डॉ दयानन्द C.D.), पीएचडी के शोधार्थी और सभी योग विभाग के प्रोफेसर्स मैजूद रहे l


