पांढुरना-
गुरुवार 26 मई 2022 की दोपहर को पांढुरना एसडीएम आर आर पांडे को ज्ञापन सौपा। बजंरग दल जिला गौरक्षक प्रमुख रवि नारनवरे और प्रखंड सयोजक चेतन सुरजुसे ने बताया स्थानीय प्रशासन अपनी जिमेदारी नही निभा रहा है। शहर के एमपीबी बिजली विभाग कार्यालय से नागपुर की ओर मोरडोगरी टी पाइंट तक सड़क पूर्ण रूप से गड्ढो में तब्दील हो गई है। आये दिन क्षेत्र में दुर्घटनाये घटित हो रही है। जिसके बाद प्रशासन का कोई नुमाइंदा इस और कोई ध्यान नही दे रहा है। और ना ही राज्य पत्र के नियमों अनुसार कार्रवाई कर रहा है। शहरवासियों ने यह मामला स्थानीय प्रशासन के एसडीएम आर आर पांडे को मौखिक और लिखित ज्ञापन के माध्यम से सेकड़ो बार अवगत कराया है, परन्तु उनका एक ही जवाब आता है कि यह मामला खनिज विभाग का है। मैं खनिज विभाग से बात करता हूँ कहते है, परन्तु शहर के मुख्य मार्गों से भारी तादात में प्रतिदिन हो रही ओवरलोड रेत के माल वाहक ट्रक, डंपर व टैक्टर से शहर के बीचों बीच स्थित मार्ग व नागपुर मार्ग से वरुड, अमरावती मार्ग की और महाराष्ट्र में रोजाना सैकड़ो की तादात में रेत की तस्करी हो रही है। तथा अनियंत्रित गति से अपने वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। साथ ही शहर में स्थित सड़को को भी ध्वस्त किया जा कर। शहर में बिछी पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाई जा रही है तथा इन अवैध रेत तस्करी के सबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर दिन व रात इन मार्गों से सिर्फ व सिर्फ रेत की ही तस्करी की जा रही है, इन वाहनों को शहर से आने जाने से रोक कर शहर के बाहर से सिमा पार हेतु निर्देशित कर शहर की मुख्य सड़कों को गड्डों में तब्दील होने से रोका जाये तथा इन वाहनो को पकड़कर वैध दस्तावेजों की जांच कर उचित कार्यवाही मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन , परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत कार्यवाही की मांग की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौपने मनोज बोरिवार, पंकज बालपांडे, भोजराज मर्सकोले, साग़र डोबले, अमन बिरघडे आदि सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।