मुलताई रेलवे स्टेशन पर देर रात 2 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन पर खड़ी मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ाया।
खबर मुलताई से।
मुलताई नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ते जा रही है, देर रात करीब 2 बजे नगर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मोटरसाइकिल में चाबी लगा कर उसे चुराने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को वहां मौजूद कुछ लोगो ने देख लिया, जब उससे पूछताछ को गयी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ, वह व्यक्ति मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को डायल 100 पर इसकी सूचना दी लेकिन करीब 2 घण्टे तक पुलिस मौके पर नही पहुची तो लोगो ने उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर सुबह 4 बजे पुलिस थाने पहुचाया।

