मंगोना के पास पुलिया से टकराकर नीचे गिरी कार, 5 लोग थे सवार, ड्राइवर को आई चोट।
प्रभात पट्टन विकासखंड अंतर्गत ग्राम मंगोना के पास एक कार पुलिया से टकराकर 3 पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी बताया जा रहा है कि बरखेड निवासी पांच लोग पट्टन शादी में आए हुए थे शादी से वापस जाते समय ग्राम मंगोना के पास उनकी कार पुलिया से टकरा गई और 3 पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ किसी को गंभीर रूप से चोट नहीं आई कार चला रहे ड्राइवर को मामूली चोटें आई है कार के पलटी खा कर नीचे गिरने के बाद राहगीरों ने तत्काल कार में फंसे लोगों को निकाला

