बैतूल बाजार, साईं खेड़ा क्षेत्र में जमकर खेला जा रहा ताश के पत्तों पर पैसे लगाने का खेल। लाखो के हो रहे व्यारे न्यारे।
Betul News. बैतूल जिले में इन दिनों जमकर ताश के पत्तों पर बाजी लगाई जा रही है और जमकर जुआ खेला और खिलाया जा रहा है। यह सब तब हो रहा है जब विगत दिनों बैतूल जिले की पुलिस अधीक्षक द्वारा शुद्धि अभियान चलाया गया और इसके अंतर्गत कई जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की थी, लेकिन अब यह कार्यवाही ठंडी होते नजर आ रही है और जुआरियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।
ताजा खबर आ रही है कि बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े स्तर पर जुआ घर चलाया जा रहा है, जिसे मुख्य रूप से संचालित करने वालो में कोलगाव के प्रदीप नागले बैतूल से श्याम प्रजापति, किररी कुंभारे, रूपेश कद्दू और इनके कई साथिये के नाम सामने आ रहे है। ये सब साथ मिल कर इस कमा को चला रहे है ।
बताया जा रहा है की ये जुआ चलाने वाला ग्रुप अलस्या पारधी का ही ग्रुप है जो बीते 2 महीनों से बेतुल बाजार साईंखेड़ा थाने की अलग अलग जगह बदल बदल कर अपने जुआ के फड़ बिठा रहे है, जिसे हर दिन कोलगांव के नागले और बेतुल के श्याम द्वारा जगह बदल कर चलाया जाता है जिसमे कम से कम 10 चार पहिया वाहन और 20 से 25 मोटरसाइकिल भी जुआ घर के आजूबाजू एरिया में खड़ी रहती है। जिसे बैतुल बाजार साईंखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में और उनके आजूबाजू चला रहे है।
यह सब जानकारी पुलिस को होने के बावजूद भी पता नही पुलिस इन लोगो पर कोई करवाई क्यों नही कर रही है। जबकि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कम से कम 4 से 5 लाख रुपए का खेल रोज हो रहा है।

