नागपुर भोपाल Nh47 पर ग्राम मालेगाव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत।
खबर multai से
मुलताई विधानसभा अंतर्गत ग्राम मालेगाव नागपुर भोपाल नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। उसे एनएचएआई एंबुलेंस की सहायता से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कोल्हिया पेट्रोल पंप पर काम करने वाला चन्दोरा खुर्द निवासी मनोज पुत्र भीकारी पवार उम्र 28 वर्ष पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी कर वापस आ रहा था तभी उसे ग्राम मालेगांव के पास nh47 पर अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह दूर फीका गया। उसके सर में गंभीर रूप से चोट आ गई और अधिक खून बह जाने से उसकी मौके पर मौत होना बताया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को दी गई। जिस पर एनएचएआई एंबुलेंस ने युवक को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया गया । पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।
Road accident near multai malegaon on NH47



