पांढुरना-
ये कैसी प्रशासनिक कार्यवाही है। एक मोटर साइकिल के बराबर 70 से 80 टन रेत का खुलेआम
अवैध परिवहन के मामले में
पांढुरना विकासखण्ड के आला अधिकारियो के अलावा जिला के खनिज विभाग, RTO विभाग और एसडीम आर आर पांडे के सज्ञान में यह पूरा मामला होने के बावजूद प्रशासनिक अमले पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है।जबकि इस अवैध रेत परिवहन से शहर की आंतरिक को छलनी हो गई है ।कई बार बड़ी दुर्घटनाये तक घटि है ।यह सब जानकारी के बाद प्रशासन के आँखों के सामने अवैध ओवर लोड रेत का कारोबार जमके पाव पसार रहा है और अधिकारी मौन है।इस ट्रक को महज मात्र 2 घण्टे पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर 500 रु का चालन काटकर खाना पूर्ति कर थाना परिधि से सह समान छोड़ा और ट्रक महाराष्ट्र की ओर रवाना किया गया जबकि यह पूरा मामला अवैध ओवर लोड रेत तस्करी का है ।
मिलि जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह माल वाहक 14 चक्का ट्रक क्रमांक MH27 BX 6699 रेत के ओवरलोड़ अपनी क्षमता से अधिक होने के चलते शहर के आंतरिक सड़क ड्राइटेक कम्पनी के पास इस ट्रक की कमानी के पट्टे टूट जाने से जगह पर खड़ा यातायात को प्रभावित करता रहा इस सबंध में इस घटना की जानकारी मीडिया के बन्धुओ ने स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारियों देने के बाद भी रेत माफिया के दबाव में प्रशासनिक नोकरशाह को मात्र 500 रु चालन काटकर थाना परिधि के बहार छोडने को मजबूर होना पड़ा इस पूरे मामले में पुलिस के सहायक उपनिरिक्ष सुभाष तिवारी ने अपनी पूरी भूमिका निभाई शिकायत के आधार पर पुलिस टीम अपने मोबाइल वाहन से पहुंचकर ट्रक को दुरुस्त कर तकरीबन 3:00बजे थाना परिसर में अभिरक्षा में खड़ा किया गया।परन्तु क्या करे वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन कारवाही शिथिल कर ट्रक छोड़ दिया गया।
इनके कहने-
रेत से लदे ट्रक को थाना परिधि में खड़ा कर 500 रु की चलानीय कार्यवाही कर छोड़ा गया