Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई रेलवे स्टेशन के पास आउटर ट्रेक पर मिली युवक की लाश, खुदकुशी की आशंका। देखे वीडियो

मुलताई रेलवे स्टेशन के पास आउटर ट्रेक पर मिली युवक की लाश, खुदकुशी की आशंका। देखे वीडियो




मुलताई के एक युवक ने बीती रात 2:30 बजे अपने छोटे भाई को फोन कर कहा कि उससे दो बातें कर लो,इसके बाद वह किसी से नहीं मिलेगा। उसने कहा कि वह मरने जा रहा है और फोन काट दिया।फोन काटने के बाद युवक रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूद गया,जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह रेलवे कर्मचारी द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों को मौत की जानकारी जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि मुलताई निवासी गोकुल पुत्र सुभाष पवार (20 साल) मजदूरी का काम करता है एवं पिछले कई दिनों से वह परेशान था। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि रात 2:30 बजे गोकुल ने अपने छोटे भाई जगदीश को फोन किया था और उसने कहा कि उसे मरना है,और वह आखरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसने स्थान नहीं बताया था कि वह कहां पर है। ऐसे में रात में ढूंढने पर भी वह नहीं मिला। सुबह-सुबह उन्हें सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है,जाकर देखा तो वह गोकुल था। सुभाष ने बताया कि गोकुल पिछले कई दिनों से परेशान था और वह बार-बार आत्महत्या की बात कह रहा था, लेकिन उसे हर बार समझाई दी जाती थी कि वह ऐसा ना करें और अगर कोई समस्या है तो वह परिवार वालों के साथ उसे साझा करें, लेकिन गोकुल ने ऐसी कोई भी बात अपने परिवार वालों को नहीं बताई और बिती रात उसने यह  कदम उठा लिया।



-गाने सुनने का शौकीन था गोकुल--
गोकुल के मित्रों ने बताया कि वह गाने सुनने का बहुत शौकीन था और हमेशा हैंडफ्री पर गाने सुनते रहता था। आत्महत्या के दौरान भी उसके कानों में हेडफोन लगा हुआ था, जो उसके शव पर पर में पड़ा हुआ मिला है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad