प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल बीती रात 12:00 बजे मुलताई में ताप्ती के दर्शन के लिए आए थे,इस दौरान ताप्ती तट पर उन्हें कांग्रेसी विधायक सुखदेव पांसे मिल गए। सुखदेव पांसे ने कमल पटेल से कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने क्षेत्र होशंगाबाद में ऊर्जा मंत्री से कहकर बिजली कटौती बंद कराई है, उसी तरह बैतूल जिले में भी बिजली कटौती बंद करवाई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि बैतूल जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बिजली कटौती हो रही है,लोग परेशान है और इसको लेकर कल उनका आंदोलन भी है। इस पर कृषि मंत्री ने सुखदेव पांसे को जवाब दिया कि बिजली कटौती बंद हो रही है और बिजली की प्रदेश में कोई समस्या नहीं है।इसके अलावा भी विधायक सुखदेव पांसे और कमल पटेल के बीच कई विषयों को लेकर चर्चा हुई।
दरअसल छिंदवाड़ा प्रवास के बाद कृषि मंत्री वापस लौट रहे थे,इसी बीच में मुलताई में माँ ताप्ती के दर्शनों के लिए रुक गए। विधायक सुखदेव पांसे के साथ लगभग आधा घंटा उनकी चर्चा होती रही, इधर इसके बाद उन्होंने बैतूल रोड के एक ढाबे पर खाना भी खाया। इस दौरान भाजपा नेता भी जमा हो गए थे।विधायक सुखदेव पांसे ने बताया कि कृषि मंत्री से उनकी एक सौजन्य भेंट थी एवं बिजली कटौती को लेकर कृषि मंत्री से मांग की गई है कि बैतूल जिले में बिजली कटौती पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।

