Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छिंदवाड़ा मार्ग पर पारड़सिंगा में नाली में फंसी कार को ग्रामीणों ने बल्लियों से निकाला। देखे वीडियो

छिंदवाड़ा मार्ग पर पारड़सिंगा में नाली में फंसी कार को ग्रामीणों ने बल्लियों से निकाला।






मुलताई क्षेत्र के पारडसिंगा में बुधवार की शाम 6:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 3 फीट गहरी नाली में जा घुसी।गाड़ी में 2 लोग सवार थे,दोनों इस दुर्घटना में घायल हो गए।दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हुए और उन्होंने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद नाली में घुसी कार को लकड़ियों की मदद से बाहर निकाला।कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।ग्रामीण मनोज बारंगे ने बताया कि पारडसिंगा में सड़कों पर गड्ढे हैं, इन गड्ढों से कई बार दुर्घटना हो जाती है।बुधवार की शाम 6:30 बजे मुलताई निवासी उदय साहू (42 साल) एवं उनकी बेटी दीपिका ( 9 साल) छिंदवाड़ा जा रहे थे।इसी बीच गड्ढे को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और नाली में जा घुसी।  उदयअपनी बहन के घर छिन्दवाड़ा जा रहे थे। गाड़ी के नाली में गिर जाने के बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने उदय की कार को नाली से बाहर निकालने के लिए बहुत प्रयास किया, लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद नाली से कार बाहर आ पाई। लकड़ी एवं बल्लियोंकी मदद से कार को नाली से बाहर निकाला गया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad