
पांढूरणा/ चांगोबा
पांढूरणा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत चांगोबा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो जाने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच चुनाव संपन्न कराने के लिए तिथि घोषित करने के बाद 25/7/22 को पीठासीन अधिकारी ने ग्राम पंचायत के उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न कराया है। जिसमें दो पंच ने अपना नामांकन दाखिल किया , जिसमें पंचों की सहमती से 12 वोट लाला सुरज होरीलाल जी जायसवाल उपसरपंच चुना गया है ।
ग्राम पंचायत के 20 पंच उपस्थित रहे । जिसमें पीठासीन अधिकारी ने बताया कि पहले पंच को 9 पंचों की सहमती मिली और दुसरे पंच सुरज होरीलाल जी जायसवाल को 12 पंच की सहमति से उपसरपंच नियुक्त किया गया है। नवीन उपसरपंच को प्रमाण पत्र दिया गया। सभी पंचों ने व ग्रामीणों ने नवीन उपसरपंच को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर और बाजे-गाजे के साथ जीत की खुशी मनाई है। सुरज होरीलाल जी जायसवाल ने कहा कि मैं सभी पंचों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे उपसरपंच चुना है मैं उप सरपंच बनने के बाद ग्राम पंचायत मैं विकास के कार्य करूंगा और आने वाले समय में सभी पंचो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहूंगा और ग्राम पंचायत चांगोबा को विकास की और ले जाऊंगा। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच रामप्रसाद वरठे, सचिव तुलसीराम धुर्वे, सहायक सचिव । सभी पंचों को ग्रामीणों ने बधाईयाँ और शुभकामनायें दी ।