Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई के इस गांव के एक ट्यूबवेल से निकल रहा काला पानी बना आश्चर्य का विषय।

मुलताई के इस गांव के एक ट्यूबवेल से निकल रहा काला पानी बना आश्चर्य का विषय। 



मुलताई ब्लॉक के रिधोरा गांव में पिछले 7 दिनों से एक बोर काला पानी उगल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पानी का रंग ऑयल के सामान काला है, पानी में से हल्की डीजल के समान गन्ध भी आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पंचायत का बोर है एवं 7 दिनों से इसी तरह से काला पानी बोर में आ रहा है। गांव के नवनिर्वाचित सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि बोर को चालू करने पर वह काला पानी फेकना चालू कर देता है। पहले लगा कि कुछ देर काला पानी आएगा और फिर अच्छा पानी आने लगेगा,लेकिन लगातार सात दिनों से काला पानी आ रहा है। ऐसे में अब गांव में पानी की व्यवस्था के लिए पंचायत द्वारा एक दूसरे बोर में मोटर डाली जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि काला पानी आने से गांव में पीने के पानी की समस्या भी हो गई थी,लेकिन बाद में अन्य बोर से पानी की व्यवस्था की गई।गांव में किसी को समझ में नहीं आ रहा है की बोर काला पानी क्यों फेंक रहा है।

4 दिन कर दी इसी पानी की सप्लाई...
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा 4 दिन से पानी की सप्लाई कर दी गई,लेकिन बाद में जब ग्रामीणों द्वारा हंगामा मचाया गया तो इस पानी की सप्लाई को रोका गया। बताया जा रहा है कि आज बाहर से मशीन बुलाकर बोर की मोटर को बाहर निकाला जा रहा है और पता लगाया जा रहा है कि बोर काला पानी क्यों फेंक रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad