Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई जनपद पंचायत हेतु अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू भाजपा के साथ 15 और कांग्रेस के साथ 9 सदस्य पहुंचे जनपद पंचायत मुलताई

मुलताई जनपद पंचायत हेतु अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू भाजपा के साथ 15 और कांग्रेस के साथ 9 सदस्य पहुंचे जनपद पंचायत मुलताई।





Multai news, मुलताई जनपद पंचायत कार्यालय में आज सुबह 11:00 बजे से जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई जिसके मद्देनजर सुबह सबसे पहले करीब 11:00 बजे कांग्रेस नेताओ के साथ 9 जनपद सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे वहीं करीब 11:30 बजे भाजपा नेताओ के साथ 15 जनपद सदस्य लाव लश्कर के साथ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय में पहुंच चुके हैं 12:15 तक नाम निर्देशन प्राप्त करने के लिए समय निर्धारित किया गया है, नामांकन निरस्त और स्वीकृत किए जाने का समय 12:30 बजे तक, नाम वापसी का समय 1:00 बजे तक है यदि एक से अधिक उम्मीदवार है तो मत पत्र लिखकर मत पत्र तैयार करना एवं एक अभ्यर्थी रहने पर निर्वाचन की घोषणा करना 1:15 तक निर्धारित किया गया है मतदान की स्थिति में मतदान प्रक्रिया 2:00 बजे तक संपन्न कराई जाएगी मतदान के उपरांत 2:00 से 2:30 के बीच मतगणना होगी एवं निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी वही इसके बाद क्रमानुसार उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी जो शाम 5:45 तक होगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad