बैतूल जिला मुख्यालय पर मनाया गया हजरत मोती बाबा का उर्स, शामिल हुए हजारों मुरीद।
Betul News। हजरत ख्वाजा सैयद गुलाम दस्तगीर उर्फ मोती बाबा का उर्स आजाद वार्ड स्थित आस्थाने पर मनाया गया, मोती बाबा दरबार से दोपहर में संदल निकला जो आजाद वार्ड का गस्त करता हुआ दरगाह पहुंचा और चादर पेश की गई।
शाम को लंगर बाटा गया जिसने सैकड़ों लोग शामिल हुए। वही शमा महफिल का भी आयोजन किया गया था, जिसने अलीम हाशमी कव्वाल ने अपने कलाम पेश किए।
इमरान ताजी ने बताया कव्वाली का प्रोग्राम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर रफीक भाई, असद भाई, अख्तर भाई, हशनेंन, शाहिद भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

