Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पाथाखेड़ा में अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुचाने वालो पर कड़ी कार्यवाही हेतु उत्कल घासी समाज ने सौपा ज्ञापन

उत्कल घासी समाज सारनी ने सविधान निर्माता डॉ भीमराव बाबा साहब अंबेडकर जी प्रतिमा को नुकसान करने वालो को जल्द से जल्द पकड़कर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया


सारणी से बबलू पहाड़े की रिपोर्ट

सारणी:- उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी ने  भारत रत्न सविधान शिल्पकार डॉ भीमराव बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा को खंडित कर नुकसान पहुचाने वाले लोगो को जल्द से जल्द पकड़कर उनको कड़ी से कड़ी करवाई हेतु जिला कलेक्टर महोदय के नाम सारनी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग एव थाना प्रभारी सारनी को  ज्ञापन सौपा ।  घासी समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत दिन पहले पाथाखेड़ा  बौद्ध विहार में स्थित भारत के सविधान निर्माता दलितों  , पीड़ितों शोषितों व गरीबो व पूरे देश के मसीहा डॉ भीमराव बाबा साहब अम्बेडकर जी प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों के माध्यम से नुकसान पहुचाया व मूर्ति में खोरच कर कालिक पेंट कर दिए हैं जिससे सारनी नगर के  अनुसूचित जाति दलितों में आक्रोश का माहौल व्याप्त हैं ऐसी कृत्य करने वालो को पुलिस विभाग द्वारा जल्द से जल्द पकड़कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई करने की मांग की जा रही हैं । गौरतलब हैं कि घासी समाज उत्थान समिति सारनी  अनुसूचित जाति दलित वर्ग के होने व बाबा साहब  के अनुयायी होने से उनके समाज मे भी आक्रोश का माहौल है और उनके समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण सभी इस घटना की घोर निंदा करते हैं  । शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी करवाई की जाए । 



        इस अवसर पर उत्कल घासी समाज के अध्यक्ष रंजीत डोंगरे ,  सचिव निराकार सागर,सह सचिव देवेंद्र डोंगरे, महिला समिति अध्यक्ष माधवी सिन्दूर, महिला समिति कार्यवाहक अध्यक्ष सयोगिता सागर , महिला समिति सचिव निशा महानन्द,  काजल डोंगरे, बेलगवा नागेश, तुला महानन्द,गुनो सिन्दूर, मंजना सिन्दूर,वरिष्ठ सदस्य थबिराम डोंगरे ,   युवा सहसचिव चन्द्रकान्त सोनी ,श्याम सोनी, राकेश डोंगरे, आशीष डोंगरे, चंद्रमणि सोनी, गजाधर डोंगरे, सोनू सोनी , धुर्वो सोना,  बिरंची महानंद,सुदामा डोंगरे, शिबू नागेश, प्रल्हाद सिन्दूर, लखबीर डोंगरे ,धीरज सोना,निखिल सोना ,मोंटू सिन्दूर,राजीव सोनी, प्रकाश सिन्दूर, हरमीत सिन्दूर, हेमंत सोना,धनंजय डोंगरे,मोंटू सागर,  रवि सिन्दूर, अनिता सिन्दूर , छोटू डोंगरे, साहिल सिन्दूर, प्रकाश नरे ,इत्यादि भारी संख्या में समाज के वरिष्ठ युवा माताएं बहने अन्य लोग मौजूद थे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad