Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जुन्नारदेव जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने फहराया अपना परचम

जुन्नारदेव जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने फहराया अपना परचम

जुन्नारदेव (चेतन मिश्रा): दूसरे दिन संपन्न हुए जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव में भाजपा ने जोरदार बढ़त लेते हुए 4 जनपदों में अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की। यहां सबसे रोमांचक मुकाबला जुन्नारदेव में देखने को मिला। जहां क्रॉस वोटिंग के बावजूद भाजपा अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही दरअसल यहां भाजपा से सविता वोसम ने कांग्रेस के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी बनाए गए सनी लाल परतेती को 2 वोट से हराकर अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। यहां कुल 23 सदस्य ने वोटिंग की जिसमें सविता वोसम को 12, कांग्रेस के प्रत्याशी सनी लाल को 10 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद भी भाजपा की झोली में गया यहां गोवर्धन यदुवंशी ने गोंडवाना के दिनेश उइके को हरा दिया। प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने दिया था अग्रिम बधाई। चुनाव पूर्व रात्रि में मुख्यमंत्री आवास पर श्री आशीष ठाकुर जी के नेतृत्व में जनपद सदस्य ने की थी भेंट।



भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी ने दिया था मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी समर्पित श्रीमती सविता भोसम अध्यक्ष एवं गोवर्धन यदुवंशी उपाध्यक्ष बने।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad