बिजली बिल भुगतान ना होने की वजह से पूरे गांव की लाइन काट दी गई
जुन्नारदेव : विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खामखेड़ा रैयत में कुछ लोगों की बिजली बिल भुगतान नहीं करने की वजह से पूरे गांव की बिजली काट दी गई है, ट्रांसफार्मर को लाइनमैन के द्वारा बंद कर दिया गया है, और कहां गया है कि जब सब का बिजली बिल का भुगतान हो जाएगा तब ट्रांसफार्मर को चालू करेंगे। ग्रामीणों में आक्रोश इस बात का है कि बिजली बिल हमने भुगतान किया हुआ है तो फिर हमारी बिजली कनेक्शन क्यों बंद रहे...?
जिस जिस हितग्राही का बिजली बिल भुगतान नहीं हुआ है उनका ही कनेक्शन काटा जाए, क्योंकि कुछ व्यक्ति ऐसे हैं जिनका बिजली बिल 3000 से ऊपर है और उनकी क्षमता है ही नहीं बिजली बिल भुगतान करने की और लाइनमैन के अनुसार जब सभी का बिजली बिल भुगतान होगा तभी ट्रांसफार्मर चालू किया जाएगा। तो फिर जिन हितग्राहियों ने बिजली बिल का भुगतान किया हुआ है, वह क्यों अंधेरे में रहे?
.jpeg)