Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

परमंडल में रात 11 बजे एक घर मे जहरीला सांप निकलने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

परमंडल में रात 11 बजे एक घर मे जहरीला सांप निकलने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू।




Multai News . मुलताई के परमंडल में बीती रात 11:00 बजे एक घर के किचन में 5 फीट का लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।जब महिला घर के किचन में खाना बनाने के लिये घुसी और जैसे ही उसने मसालादानी  निकालने के लिए हाथ रेक में डाला, कोबरा ने जमकर फुफकारा, साप की फुफकार सुनकर महिला डर कर किचन से भाग कर बाहर आ गई और उसने इसकी सूचना अपने पति को दी  जिसके बाद सर्पमित्र बुलाकर साप के रेस्कयू का कार्य शुरू किया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।बताया जा रहा है कि परमंडल निवासी शिवनारायण बोरबन के घर बीती रात 11:00 बजे कोबरा सांप निकला था,उनकी पत्नी रात में 11:00 बनाने खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। उसी दौरान उन्हें साप के फुफकारने  की आवाज आई। शिव नारायण ने तुरंत ही सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को बुलाया गया। श्रीकांत ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को ढूंढ निकाला।श्रीकांत ने बताया कि यह कोबरा सांप  बहुत ही जहरीला है इसके काटने से किसी की मौत हो सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सर्पदंश के बाद तुरंत ही पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाना चाहिए एवं उपचार करवाना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad