Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई ताप्ती सरोवर में पुलिस जवानों ने लहराया तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आपदा प्रबंधन, होमगार्ड एवं पुलिस का संयुक्त आयोजन, देखे वीडीयो

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आपदा प्रबंधन, होमगार्ड एवं पुलिस जवानों ने मूलताई ताप्ती सरोवर में नौकायन कर लहराया तिरंगा।






Multai News .  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज दिन मंगलवार को मुलताई के ताप्ती सरोवर में आपदा प्रबंधन, होमगार्ड एवं पुलिस जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फ़हराया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा नाव में सवार होकर दर्जनों तिरंगे एक साथ सरोवर में फहराकर देश भक्ति से ओतप्रोत होने वाले नारे भी लगाए गए।आपदा प्रबंधन, होमगार्ड एवं पुलिस द्वारा आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम में मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया आर आई मनोरम बघेल, टीआई सुनील लाटा होमगार्ड एसआई सुनीता पन्द्राम, एसएसआई वैष्णव मन्नासे मुख्य रूप से मौजूद थे। ताप्ती सरोवर में तिरंगा तिरंगा लेकर चल रही नाव आकर्षण का केंद्र बना जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी ताप्ती सरोवर पर पहुचे। अधिकारियों ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव अतंर्गत घर-घर  तिरंगा अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिससे लोगों के मन में देशभक्ति एवं देश प्रेम की भावना जगाकर 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराया जाए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad