पाॅढुरणा चांगोबा- विशाल साहु रिपोर्टर पाॅढुरणा
कोई घर खाली न रह जाए।
हर घर में तिरंगा लहराए ।।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत अनुकरणीय पहल है। आगामी 13 से 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में भागीदार बनें व अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देशभर में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है इस अवसर पर एकीकृत शासकीय विद्यालय चांगोबा में छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामवासीओ को तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान कि जानकारी दी है 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की जानकारी प्रदान की गई । जिसमें विधालय के छात्र छात्राओं के द्वारा नारे भी लगाएं गए तथा लोगों को जागरूक भी किया इसमें उपस्थित छात्र छात्राओं एकीकृत शासकीय विधालय चांगोबा के प्रभारी प्राचार्य सुभद्रा सेन्डे , सरस्वती हैडाऊ, सरोज अहाँकें, सुमन मानेकर ,कवडेती सर , पाटील सर ,आदि शिक्षक ,शिक्षका रैली में सम्मिलित हुए ।
विज्ञापन