खामखेड़ा नव निर्वाचित सरपंच की हो रही पूरे गांव में तारीफ
जुन्नारदेव/खामखेड़ा || ग्राम पंचायत खामखेड़ा नवनिर्वाचित सरपंच की मेहनत रंग लाई ग्राम के नव युवकों को संग में लेकर किया समस्या का समाधान बता दे की हाल ही में बारिश इतनी तेज हुई है, की कच्चे मकान गिरने की कगार पर आ गए, और कई मकान गिर गए जिसमे शंकर/कमलबती का मकान दोनों तरफ से गिर गया जिस को तत्काल संज्ञान में लेते हुए सरपंच बिना प्रभार लिए ही लग गए समाज सेवा में उन्होंने तत्काल कागजी कार्रवाई कंप्लीट करवा कर। पटवारी से संपर्क करके राहत राशि दिलवाई गई। परिवार के रहने के लिए उचित व्यवस्था की गई, जिसको लेकर ग्रामीणों में संतोष उत्पन्न हुआ है। नवनिर्वाचित सरपंच का कहना है किसी भी गरीब व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। चाहे किसी भी हद तक जाना चाहिए जिन्होंने मुझे चुन कर लाया है उनके लिए मेरी जान भी हाजिर है। मेरा गांव ही मेरा देश है, में समाज सेवा के लिए ही बना हूं, ऐसी बात सरपंच से सुन कर ग्रामीणों में किसी की लहर नजर आई। अब होगी विकास की शुरुवात।


