Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कांग्रेस के समर्थन से नीतू प्रहलाद परमार बनी मुलताई नगर पालिका की अध्यक्ष।

कांग्रेस के समर्थन से नीतू प्रहलाद परमार बनी मुलताई नगर पालिका की अध्यक्ष। 




मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भारी उलटफेर दिखाई दिया, जहां भाजपा के 9 और कांग्रेस के मात्र 6 पार्षद चुनाव जीते थे वहीं आज अध्यक्ष चुनाव के दिन भाजपा में दो फाड़ साफ नजर आई, इसके चलते भाजपा से ही पार्षद नीतू प्रहलाद परमार को कांग्रेस ने समर्थन दे कर एवं भाजपा के एक और पार्षद द्वारा क्रास वोटिंग करके अध्यक्ष बना दिया है।
      आज सुबह मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से दो नामंकन भरे गए थे। भाजपा की ओर से वर्षा गडेकर और नीतू परमार ने फार्म भरा था, वही कांग्रेस की ओर से वंदना साहू द्वारा फार्म भरा गया था किंतु कांग्रेस की वंदना साहू ने अपना नामंकन वापस ले लिया था। पूरे मामले में एक बात साफ है कि भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान पहले दिन से मची हुई थी और वह ही आज  सामने देखने को आई है। वही कांग्रेस द्वारा भाजपा को मात देने के लिए अपने प्रत्याशी का फॉर्म वापस उठा लिया गया था वहीं भाजपा के पार्षद द्वारा क्रास वोटिंग करके नीतू प्रह्लाद परमार को अध्यक्ष बना दिया गया है। वर्षा गढेकर को मात्र 6 वोट और नीतू परमार को 9 वोट प्राप्त हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad