मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया मुलताई नगर पालिका कार्यालय में हुई शुरू भाजपा के साथ दिखे मात्र 8 पार्षद, कांग्रेस के 6 पार्षद एकजुट।
12:25 पर मतदान हुआ शुरू
12:13 पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा घोषणा की गई कि तीनों नामांकन संवीक्षा के दौरान विधि मान्य पाए गए थे जिसके बाद कांग्रेस की ओर से वंदना नितेश साहू द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया है जिससे अब दो ही उम्मीदवार मैदान में बचे है, इस स्थिति में मतपत्र तैयार कर मतदान कराया जाएगा।
सुबह 12 बजे तक नाम निर्देषन पत्र जमा होने के बाद कुल तीन नामंकन पत्र भरे जाने की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई है जिसमे वर्षा गढेकर, नीतू प्रह्लाद परमार और वंदना नितेश साहू ने अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा है। अब देखना है कि भाजपा के दो पार्षदो ने अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा है , इसके बाद क्रॉस वोटिंग का खतरा ज्यादा बढ़ गया है, नगर पालिका के बाहर कयास लगाए जा रहे है कि अब कांग्रेस अपना अध्यक्ष बना लेगी।
खबर मुलताई से मां ताप्ती के पवित्र नगरी मुलताई में आज नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं जिसके प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू कर दी गई है पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे जिसके बाद 11:45 तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी तत्पश्चात 12:15 तक अभ्यर्थीता वापस लिया जाना है एवं दोपहर 12:30 से 1:00 के बीच मतदान कराया जाएगा जिसके बाद मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 1:30 बजे दोपहर को की जाएगी
तदनुसार नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं अपील समिति सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा
नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षद नगर पालिका के अंदर दाखिल हो गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम में एक बात सामने आई है कि भाजपा के 9 पार्षद जीते थे।। वही नगर पालिका में एक साथ केवल आज 8 पार्षद गए है। गुरूसाहब वार्ड से पार्षद नीतू परमार भाजपा पार्षदों के साथ अंदर नहीं गई है। वहीं कांग्रेस के पार्षद एक साथ अंदर गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से अभी तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नामों को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है, लेकिन भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए वर्षा गड़ेकर का नाम फाइनल माना जा रहा है।

