Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मोरबी गुजरात ब्रिज हादसा : 190 लोगों ने गंवाई अपनी जान, मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ FIR

 

Breaking news 

132 लोगों ने गंवाई अपनी जान, मेंटिनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर










मोरबी हादसे में घायल हुए लोगों को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल नाम के एक शख्स ने बताया कि जब पुल टूटा, उस वक्त मेरी दो बेटियां, पत्नी, पत्नी की बहन, पत्नी की चाची और उनके तीन बेटे उसी जगह मौजूद थे। मेरी पत्नी के सिर में चोट लगी है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। 

मोरबी पुल हादसा मामले में केबल ब्रिज का मेंटिनेंस करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे के मुताबिक, मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है।गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि नेवी, एनडीआरएफ, एयरफोर्स और आर्मी के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। करीब 200 लोगों की टीम पूरी रात काम करती रही। इस मामले में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आईजीपी रेंज के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है। 

गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक केबल ब्रिज पुल टूटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। अब तक 78 से ज्यादा लाशें नदी से निकाली जा चुकी हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 

अभी भी 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। दर्जनों लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। यह केबल पुल मच्छु नदी पर बना है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुल के ऊपर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल जर्जर हो चुका था। पांच दिन पहले ही इसे फिर से मरम्मत के बाद लोगों के लिए खोला गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad