मुलताई नपा का शीतयुद्ध पहुचा कलेक्ट्रेट, नपा अध्यक्ष एवं सभापतियों ने कलेक्टर से की CMO की शिकायत।
नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार एवं सभापतियों ने आज कलेक्टर से मिलकर सीएमओ नितिन बिजवे की शिकायत की है। उन्होंने नगरपालिका में बड़े स्तर पर घोटाला करने की शिकायत करते हुए कहा है कि सीएमओ द्वारा उन्हें खर्चे की जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा पीआईसी की बैठक तक भी नहीं बुलाई जा रही है।पूरे मामले में अध्यक्ष ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में बड़े स्तर पर डीजल घोटाला हुआ है।परिषद बनने के पहले प्रतिमा डीजल से आठ से ₹900000 खर्च किए जा रहे थे। जबकि परिषद जब से बैठी है तब से तीन से ₹400000 के डीजल में पूरी व्यवस्था चल रही है।ऐसे में नगर पालिका में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं जिसको लेकर उनके द्वारा सीएमओ से विभिन्न मदों में किए गए खर्च एवं खरीदी की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन सीएमओ द्वारा उन्हें नियमों का हवाला देते हुए जानकारी देने से मना कर दिया गया है एवं पीआईसी की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि ए आर आई दुर्गा सिंह चंदेल को भी उन्हें जानकारी दिए बगैर ही एवं उनकी सहमति के बिना ही रिलिव कर दिया गया। सीएमओ अपनी मनमानी कर रहे हैं एवं परिषद को ठीक तरह से नगर विकास के काम नहीं करने दे रहे हैं। अध्यक्ष एवं सभापति ने पूरे मामले में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। पिछले 4 दिनों से नगरपालिका अध्यक्ष सभापतियो सीएमओ के बीच शीत युद्ध चल रहा है,जो अब सड़कों पर आ गया है। इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा एसडीएम से भी ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई थी।
