Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पुर्नवास ग्राम बोरगांव में किसानों को फसल कटाई और ढुलाई में हो रही समस्या, SDM ने नही किया कोई समाधान


पुर्नवास ग्राम बोरगांव में किसानों को फसल कटाई और ढुलाई में हो रही समस्या, SDM ने नही किया कोई समाधान




पुनर्वास ग्राम बोरगांव के दर्जनों ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए कमर से ऊंचे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बांध के टेल एरिया का पानी दूर तक आ गया है। इससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या को लेकर कई बार एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है,लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

किसानों ने बताया कि कृषकों को अपने खेतों में आवागमन हेतु गम्भीर समस्याओं 'का सामना करना पड़ रहा है।  फसल कटाई से लेकर ढुलाई के लिए बैलगाड़ी, ट्रेक्टर-ट्राली से आना जाना मुश्किल हो गया है। इसके पहले ज्ञापन देने पर तत्कालीन एसडीएम  ने आश्वासन दिया था कि अतिशीघ्र  हर विभागवार समस्या हल कराने के निर्देश जारी करेंगी, एक माह के इन्तजार में अभी तक कोई अधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया गया है।

पारस डोह जलाशय निर्माण से शमशान भूमि डूब क्षेत्र में चली

गई है। ऐसे में श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए। छोटे किसानों हेतु दो हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कराई जाए।

पुनर्वास ग्राम बोरगांव में शेष बचे प्लॉट युवाओं को वितरण करने हेतू ग्राम पंचायत को अनुशंसा दिलाई जाए।

अपूर्ण कार्य रोड नाली निमार्ण शेष कार्य जिन व्यक्तियों के प्लॉट में नही बनाये गए हैं, अतिशीघ्र बनाये जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि समस्त समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा अतिशीघ्र कराये जाए |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad