मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत एवं नगर पालिका द्वारा आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
मुलताई नगर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश का 67वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा, इस अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 1 नवंबर को सुबह 10:00 से एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर आयोजित किया गया है जिसमें मुलताई क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के कर्मचारी एवं स्कूल के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहेंगे।
वही मुलताई नगर पालिका की ओर से नगर पालिका कार्यालय में सुबह 10:00 बजे मध्य प्रदेश गान का आयोजन किया गया है जिसके बाद सांयकाल मुलताई नगर के बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है एवं मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 67 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में मुलताई नगर पालिका सीएमओ द्वारा आदेश जारी किए गए हैं इस आदेश में नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गणों को अवगत कराया गया है।
