मुलताई सब जेल में एकता दिवस के रूप में मनाई गयी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती।
Multai sub jail। मुलताई नगर के सब जेल में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सरदार पटेल के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया, तदतत्पश्चात जेल स्टाफ सहित जेल में बंद समस्त कैदियों ने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।
जयंती के अवसर पर दीपक पवार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सरदार पटेल द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों और उनके विचारों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक मितेंद्र सानेकार सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
