चिकली टोल और उमन पेठ के पास सड़क दुर्घटना में 2 लोग हुए घायल, घाट बिरोली निवासी व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन।
दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।दोनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां से उन्हें बैतूल रेफर किया गया है।पहली घटना मुलताई से दुनावा जाते समय हुई मुलताई निवासी शुभम पुत्र मुन्नालाल बोबडे( 27 साल )बाइक से दुनावा जा रहा था। तभी चिकली टोल के पास उसकी बाइक स्लिप हो गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएचआई की एंबुलेंस द्वारा उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर होने से उसे बैतूल रेफर किया गया है।इधर नारायण पुत्र नत्थू (45 साल) निवासी पोहर की बाइक को उमनपेठ जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया,उसे भी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा से उसे बैतूल रेफर किया गया है।
अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन...
घाट बिरोली निवासी ओमकार पुत्र पंजाबराव (45 साल) नेअज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने से उसे बैतूल रैफर कर दिया गया है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube
(subscribe)करे हमारे यूट्यूब चैनल को।
