मुलताई नगर पालिका विवाद कुर्सी से पहुंचा कमरे तक।
सभापति के बैठने के लिए अध्यक्ष ने दिया कमरा, CMO बोले नेता प्रतिपक्ष के लिए है आवंटित।
खबर मुलताई से। मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में नगर पालिका का विवाद एक बार फिर अपने चरम पर नजर आ रहा है। अभी तक जहां बात अध्यक्ष पद की कुर्सी की हो रही थी वहीं अब यह विवाद कुर्सी से कमरे तक पहुंच गया है, आज मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रह्लाद परमार ने सभापतिओ के बैठने के लिए कक्ष उपलब्ध करवाया, जहां पर सभी सभापति ने बैठकर इस कक्ष का उद्घाटन किया और मिठाइयां भी बांटी, और यहां लगी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को हटवा दिया।
इसे भी पढ़ें.....
वहीं जब इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ नितिन कुमार बिजवे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा नगर पालिका को पत्र लिखकर श्रीमती वर्षा दिनेश गढेकर को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की जानकारी दी गई, साथ में उन्हें नगरपालिका कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष के लिए कमरा आवंटित किए जाने के लिए भी पत्र में उल्लेख किया गया था, जिसके बाद उक्त कमरा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती वर्षा दिनेश गढेकर को आवंटित किया गया था। जबकि आज नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें पत्र लिखकर सूचना दी गई है कि उक्त कमरा सभापति के बैठने के लिए दे दिया गया है।
इस पूरे मामले में सीएमओ का कहना है कि कार्यालय की व्यवस्था उन्हें देखनी है।
अतः अब यह कमरा किसे मिलता है और कौन यहां पर काबिज होता है यह भविष्य की गर्त में ही छुपा हुआ है। लेकिन अब इस विवाद में भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदार वर्षा गढ़ेकर नेता प्रतिपक्ष बन चुकी है, वहीं अब इस पूरे विवाद में सभापति भी शामिल हो गए है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube
(Subscribe) करे हमारे यूट्यूब चैनल को।
