Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नपा अध्यक्ष नीतू परमार ने नेता प्रतिपक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा लगाए आरोपों को बताया निराधार और झूठा।

 मुलताई नपा अध्यक्ष नीतू परमार ने नेता प्रतिपक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा लगाए आरोपों को बताया निराधार और झूठा।



खबर मुलताई से मुलताई नगर पालिका में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं कल मुलताई नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेत्री वर्षा गड़ेकर ने एसडीएम मुलताई को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसे आज नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि वे रोज नगरपालिका आ रही है और नगर की समस्याओं को लेकर गंभीर है उनके द्वारा सभी समस्याओं का हल जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जा रहा है।


          जब इस संबंध में नगरपालिका के इंजीनियर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी पंकज धुर्वे से बात की गई तो उनका कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार द्वारा शासन की किसी भी योजनाओं में लाभार्थियों की फाइल पर हस्ताक्षर करने से कभी मना नहीं किया गया और इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है, उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई ज्ञापन दिया गया है या कोई शिकायत की गई है इस संबंध में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube  


(subscribe) करे हमारे यूट्यूब चैनल को।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad