“बड़प्पन वही, जहाँ कलाकार से पहले आराध्य — हिमानी शिवपुरी ने माँ ताप्ती को दिया सर्वोच्च स्थान”
मुलताई । कहते हैं कि सच्ची महानता वही होती है, जिसमें व्यक्ति अपने कद से ज़्यादा महत्व अपनी आस्था और संस्कारों को दे। इसी भाव को साकार करती नज़र आईं प्रख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, जब वे पिछले दिनों मुलताई में आयोजित माँ ताप्ती महोत्सव के प्रथम दिवस पर प्रस्तुति देने पहुँचीं।
कार्यक्रम से पहले हिमानी शिवपुरी जी ने सबसे पहले माँ ताप्ती मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में उन्होंने माँ ताप्ती के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, लेकिन यह तस्वीर सामान्य सेल्फी या प्रचारात्मक फोटो से बिल्कुल अलग रही। इस फोटो में उन्होंने स्वयं को नहीं, बल्कि पूरा फोकस माँ ताप्ती पर रखा — स्वयं पीछे रहकर आस्था को आगे रखा।
हिमानी शिवपुरी जी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा —
“सुप्रभात! ताप्ती की कहानी सुनाने से पहले ताप्ती मैया के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। Multai Diaries।”
उनका यह भाव और प्रस्तुति दर्शाती है कि सच्चा कलाकार वही है, जो मंच से पहले मंदिर को नमन करता है।

